Sunday, September 23, 2012

Bas Ek Baar : Hindi Kavita

बस एक बार वापस लौटने का मन करता है |
आज हर वो दिन जीने को मन करता है |
कुछ बुरी बातें जो अब अच्छी लगती हैं |
कुछ बातें जो कल की ही बातें लगती हैं |
अबकी बार क्लास अटेंड करने का मन करता है |
दोपहर की क्लास में आखें बंद करने को मन करता है |
दोस्तों के रूम की वो बातें याद आती है |
एक्जाम के टाइम पे वो हँसी मजाक याद आती है |
कॉलेज के पास वाली तड़ी की चाय याद आती है |
तब की बेकार लगने वाली फोटो चेहरे पे हँसी लाती है |
अपनी गलतियों पे तुमसे दांत खाना याद आता है |
पर तुम्हारी गलती देखने का अब भी मन करता है |
एक ऐसी सुबह उठने का मन करता है |
बस एक बार वापस लौटने का मन करता है |
बस एक बार और वापस लौटने का मन करता है |

No comments:

Post a Comment

Popular Posts